ख़बर शेयर करें -

देहरादून। महिला दरोगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग में सिपाही के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता और आरोपी सिपाही पिछले काफी समय से एक ही कार्यालय में तैनात हैं। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला दरोगा ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके साथ कार्यालय में सिपाही असलम तैनात है। महिला का आरोप है कि असलम ने उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक देहात(विकासनगर) के पर्यवेक्षण में गठित टीम करेगी। टीम मामले में साक्ष्य जुटा रही है। मुकदमे में आरोपी बनाया गया सिपाही विवाहित और महिला दरोगा अविवाहित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page