ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। यौन शोषण के आरोप में फंसे नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। मंगलवार 17 सितंबर तक के लिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभी 17 सितंबर मंगलवार तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक रहेगी। कोर्ट ने कहा है कि मामले में शामिल किसी गवाह को डराया या धमकाया नहीं जाएगा और न ही उन्हें प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तिथि नियत की है।
वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page