ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून में प्रॉपर्टी कारोबारी रवि बडोला की हत्या में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सोनू उर्फ देवेंद्र भारद्वाज का एक मकान ध्वस्त किया जाएगा। राजस्व विभाग की जांच में आरोपी के मकान का 66 वर्गमीटर हिस्सा नॉन जेडए श्रेणी की जमीन पर निर्मित पाया गया है। इसे खुद ध्वस्त करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जिला प्रशासन इसे बुलडोजर चलाकर ढहाएगा।

बीते रविवार की रात रायपुर थाना क्षेत्र के डोभाल चौक के पास गढ़वाली कॉलोनी में आरोपी सोनू भारद्वाज के मकान के बाहर सात लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। इससे कुछ कदम की दूरी पर नाले के किनारे आरोपी सोनू का दूसरा मकान भी है। यहां डेयरी संचालित होती है। हत्याकांड के बाद से आक्रोशित लोग आरोपी के इस निर्माण को अवैध बता रहे थे।

नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने यहां दो दिन मौके पर पैमाइश की। पता चला कि इस मकान का 66 वर्गमीटर हिस्सा राजस्व विभाग की जमीन पर बना हुआ है। राजस्व विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद गुरुवार देर शाम एसडीएम-सदर हरगिरी की तरफ सोनू भारद्वाज के नाम नोटिस जारी किया गया। इसके तहत आरोपी पक्ष को तीन दिन में अवैध निर्माण तोड़ना होगा। इसके बाद पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करेगा और इसका खर्च भी वसूलेगा। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि एसडीएम सदर कार्यालय से जारी नोटिस आरोपी के घर पर गुरुवार रात को ही रिसीव करा दिया गया है। आगे नियमानुसार कार्रवाई होगी। सं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page