ख़बर शेयर करें -

देहरादून। जैन मुनियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक को सभी तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
दूसरी मामले में उप-निरीक्षक दीपक लिंगवाल चौकी प्रभारी बछेलीखाल (तीनधारा) द्वारा बताया गया कि सोशल सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति जैन समाज के साधुओं से उनकी धर्म जाति के संबंध में वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो की सत्यता व जांच की गई तो वीडियो तोताघाटी क्षेत्र में बनाया हुआ मालूम हुआ।
वीडियो बनाने वाला सूरज सिंह फर्सवाण ग्राम रतगांव थाना थराली जनपद चमोली गढ़वाल हाल निवासी है। व्यक्ति द्वारा जैन समाज के साधुओं के प्रति उनकी नग्नता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। जिस कारण जैन धर्म के साधुओं के धार्मिक भावनाओं को आहत कर अपमानित किया गया ।
वीडियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया जिससे दिगम्बर जैन धर्म की धार्मिक भावनाओं को अपमानित कर ठेस पहुंचाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page