ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा बैनी सेना को देश भर में नगर निकायों द्वारा संचालित नवाचारी योजना में द्वितीय स्थान प्राप्त होने से नगरवासी खुश हैं। आज नगर वापसी करने के पश्चात् नगर निगम हल्द्वानी के सभागार में निगम के महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का नगर निगम के पार्षदों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम को नवाचारी योजना में अच्छा काम करने के लिए देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को यह पुरस्कार मिला। महापौर डॉ रौतेला ने कहा कि नगर निगम ने विकास योजनाओं को तेज कर देश में हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम का नाम रोशन किया है। निकट भविष्य में नगर में तमाम योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। नगर निगम को दूसरा स्थान मिलने के लिए नगर वासियों को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page