ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डा. गणेश उपाध्याय ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को नैनीताल- ऊधमसिंह नगर से सांसद का चुनाव लड़ने का अपना दावा पेश किया है। डा. गणेश उपाध्याय ने कहा कि पिछले चालीस साल से कांग्रेस से जुड़े हैं और पहली निवार्चित उत्तराखंड सरकार में तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी के सलाहकार भी रह चुके हैं।

डा. गणेश उपाध्याय ने दावा किया है कि वे नैनीताल और यूएस नगर की सभी चौदह विधानसभा सीटों पर हर घर से जुड़े हैं और यहां की समस्याओं के निस्तारण के लिए लोकसभा में दमदार तरीके से सवाल उठाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि यदि कांग्रेस ने टिकट दिया तो उन्हें छात्र नेताओं के साथ ही व्यापारियों, इंजीनियर और किसानों, राज्य आंदोलनकारियों का भारी समर्थन मिलेगा। डॉ० गणेश उपाध्याय ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी माता सोनिया गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी बोलने वाले असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय ऊधम सिंह नगर में परिवाद दाखिल कर मुकदमा दाखिल किया हुआ हैं।

डा. गणेश उपाध्याय ने कहा कि वे मूलरूप से मैकेनिकल इंजीनियर रहे हैं। इसके बाद वे छात्र राजनीति में आए और अविभाजित यूपी के दौर से अब तक कांग्रेस के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में नैनीताल- यूएस नगर की जनता केवल ठगी गई है। सिडकुल पन्तनगर से तमाम कम्पनियां पलायन कर चुकी हैं। छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए केन्द्रीय व्यवसायिक शिक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना लोकसभा क्षेत्र में की जानी चाहिए जिससे व्यवसायिक पाठ्यक्रमों द्वारा रोजगारपरक शिक्षा से छात्र लाभान्वित हो सकें। किसानों की उपज का अभी भी सहीं दाम नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी चरम पर है।

नगर और ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए बड़े स्तर पर नीतिगत निर्णय नहीं लिए गए हैं। राज्य के युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर धोखा किया जा रहा है। उन्होंने यह दावा किया कि सबसे कम नौकरियां भाजपा के शासन काल में निकली हैं। राज्य में 93 हजार पद खाली हैं। इनमें उपनल के पद हटा दें तो 70 हजार पदों पर युवाओं को भर्ती का इंतजार है। आईडीपीएल और एचएमटी पर ताले डाल दिए गए हैं। उत्तराखंड के युवाओं को जब रोजगार मिलेगा, अच्छी शिक्षा मिलेगी तभी पलायन रुकेगा।

जिस प्रकार से आम व्यक्ति को, कारोबारियों को, किसानों को यह सरकार और प्रशासनिक प्रणाली परेशान कर रही हैं यह साफ़ दर्शाता है कि प्रदेश सरकार तानाशाह तरीक़े से राज करना चाहती हैं। भाजपा के सभी दावे झूठे साबित होते जा रहे हैं। आम जनमानस का रोष दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। यदि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उन पर भरोसा जताते हि हुए उन्हे कांग्रेस प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित रूप से नैनीताल- ऊधमसिंहनगर सीट को कांग्रेस की झोली डालेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page