ख़बर शेयर करें -

सितारगंज। ऊधमसिंहनगर के सितारगंज में बिजटी चौराहे के समीप एक कंटेनर ट्रक ने गुरुवार शाम बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार वर्षीय बालक और बाइक चला रहे उसके पिता घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। वहीं परगना मजिस्ट्रेट रविन्द्र सिंह के आदेश पर वीडियोग्राफी के साथ रात को ही शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

गुरुवार शाम बिजटी चौराहे के समीप एक कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 22 वर्षीय फरहीन पत्नी आरिफ निवासी ग्राम तुर्कातिसौर के सिर पर कंटेनर का टायर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय सहाना पत्नी मोहम्मद अहमद, चार वर्षीय हारून पुत्र मोहम्मद अहमद एवं बाइक चला रहे 35 वर्षीय मोहम्मद अहमद पुत्र सुकुर अहमद निवासी तुर्कातिसौर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सहाना को भी मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। बाइक पर पीछे बैठी दो महिलाएं कंटेनर के टायर की ओर गिर गईं। जबकि चार वर्षीय बालक और मोहम्मद अहमद दूसरी ओर छिटक गए। सहाना की 14 वर्ष की बेटी और चार व छह वर्ष के दो पुत्र हैं। फरहीन व सहाना आपस में रिश्तेदार हैं। परिजनों ने बताया कि अमरिया चौक के पास डॉक्टर से दवा लेकर वे घर लौट रहे थे। दोनों महिलाओं के पति सब्जी बेचने का काम करते हैं। फरहीन की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कंटेनर का सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page