ख़बर शेयर करें -

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में शुक्रवार को पांच सीएमओ समेत कुल 21 डॉक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए हैं। डॉ. राजकेश पांडे को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली बनाया गया है।

डॉ. प्रेम पोखरियाल जिला अस्पताल उत्तरकाशी को प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल उत्तरकाशी, डॉ. अनुराध धनिक जिला अस्पताल देहरादून से प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल गोपेश्वर चमोली, डॉ. सुनीता चुफाल संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय से संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र चंदरनगर, डॉ. केके अग्रवाल सीएमओ चंपावत से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल रुद्रपुर, डॉ. देवेश चौहान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रभारी सीएमओ चंपावत, डॉ. कुमार आदित्य प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पौड़ी से प्रभारी सीएमओ बागेश्वर बनाए गए।

डॉ. हरीश पंत को प्रभारी सीएमओ नैनीताल, डॉ. मधु जैन को प्रभारी निदेशक एनएचएम, डॉ. श्याम विजय को प्रभारी सीएमओ टिहरी, डॉ. दीपा रुवाली को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक टिहरी, डॉ. मनीष दत्त को मुख्य परामर्शदाता जिला अस्पताल हरिद्वार, डॉ. आरके सिंह को प्रभारी सीएमओ हरिद्वार, डॉ. विजयेश भारद्वाज को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल हरिद्वार के पद पर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page