ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले के तीन निरीक्षक और 22 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जबकि विक्रम राठौर को पुलिस लाइन भेजा गया है। रुद्रपुर का नया कोतवाल धीरेन्द्र कुमार को बनाया गया है।

पुलिस कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक, महिला इंस्पेक्टर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या को किच्छा कोतवाली का चार्ज दिया है। वहीं एसएसआई रुद्रपुर कोतवाली से अर्जुन गिरी गोस्वामी को प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी, एसएसपी कार्यालय में तैनात एसआई जसवीर सिंह को एसएसआई कोतवाली बाजपुर, एसआई गोविंद मेहता को बाजपुर कोतवाली से प्रभारी चौकी बरहनी, एसआई प्रकाश बिष्ट को प्रभारी चौकी बरहनी से थाना आईटीआई, देवेन्द्र राजपूत को प्रभारी चौकी दोराहा से वाचक रीडर शाखा एसएसपी कार्यालय, सुरेन्दर सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी चौकी दोराहा, विजय सिंह को प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी से प्रभारी चौकी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर, नवीन बुधानी को प्रभारी चौकी कटोराताल से प्रभारी चौकी रम्पुरा ट्रांसफर किया गया है। जबकि केसी आर्या को प्रभारी चौकी रम्पुरा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर, विपुल जोशी को पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी कटोराताल, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा को प्रभारी चौकी पतरामपुर जसपुर, भूपाल राम पौरी को प्रभारी चौकी पतरामपुर से कोतवाली काशीपुर, जीवन चुफाल को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से थाना आईटीआई भेजा गया है। वहीं अरविन्द बहुगुणा को साइबर सैल से प्रभारी चौकी आवास विकास रुद्रपुर, महिला एसआई नीमा बोरा को प्रभारी चौकी आवास विकास से प्रभारी बाजार चौकी रुद्रपुर, ऋणी चौहान को पुलिस लाइन से कोतवाली किच्छा, सुरेन्द्र रिंगवाल को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, बबीता को कोतवाली किच्छा से कोतवाली सितारगंज, गोल्डी घुघत्याल को कोतवाली सितारगंज से थाना ट्रांजिट कैम्प, धीरेन्द्र परिहार को थाना पंतनगर से कोतवाली बाजपुर, प्रकाश राम विश्वकर्मा को पुलिस लाइन से चौकी सिडकुल, अशोक कांडपाल को पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता स्थानांतरित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page