ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। कुमाऊं में दुर्गम एवं सुगम में सेवा पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों की तैनाती में बुधवार आधी रात को फेरबदल किया गया है। डीआईजी डाॅ योगेंद्र सिंह रावत की ओर से 1050 पुलिस कर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं। जिसमें निरीक्षक से कांस्टेबल तक सभी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार 15 निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। जिसमें आठ को पहाड़ से मैदान, पांच को मैदान से पहाड़ और दो पहाड़ से पहाड़ स्थानांतरित हुए है। 29 उपनिरीक्षकों में 17 को पहाड़ से मैदान, 10 को मैदान से पहाड़ और दो को पहाड़ से पहाड़ भेजा गया है। 50 एएसआई में 24 को पहाड़ से मैदान और 26 को मैदान से पहाड़ भेजा है। नागरिक पुलिस के 299 हेड कांस्टेबल में 167 को पहाड़ से मैदान, 132 को मैदान से पहाड़ स्थानांतरित किये गए है। सशस्त्रत्त् पुलिस के 196 हेड कांस्टेबल स्थानांतरित किये गए है। जिसमें 98 को पहाड़ से मैदान और 98 को मैदान से पहाड़ भेजा गया है। नागरिक पुलिस के 461 में से206 पहाड़ से मैदान और 255 मैदान से पहाड़ भेजे गए हैं।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page