ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामले में ठगों ने एक कंपनी कर्मी से 37.85 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मूल रूप से गांव मिलक, नौगांवा सादात, जिला अमरोहा (यूपी) और वर्तमान में राजारानी विहार, हल्द्वानी निवासी नृपेंद्र कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि वह चोरगलिया में नौकरी करते हैं। दो नवंबर 2025 को उनकी फेसबुक आईडी पर ‘शेयर डायग्नोस्टिक रिपोर्ट’ से जुड़ा एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप नंबर प्राप्त हुआ, जिस पर एक महिला की डीपी लगी थी और नाम सिया वर्मा दर्शाया गया था। आरोप है कि उक्त महिला ने उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा और ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में कम निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने 22 जनवरी से 6 फरवरी के बीच बताए गए खाते में तीन किस्तों में 6.30 लाख, 1.55 लाख और 30 लाख रुपये कुल 37.85 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में जब उनसे एक अन्य आईपीओ में निवेश करने को कहा गया और मुनाफा भी नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पंतनगर प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page