
रुद्रपुर। शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने हल्द्वानी के एक शिक्षक से 20 लाख 38 हजार रुपय ठग लिए।
साइबर पुलिस के मुताबिक जयकिशन पुत्र भोलाराम निवासी भगवानपुर जयसिंह वार्ड-41, थाना मुखानी हल्द्वानी ने बताया कि ग्रुप एडमिनों के कहने पर एक कथित ऐप डाउनलोड कराया गया और टाटा मोटर्स के शेयर में निवेश दिखाया गया। 27 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच पीड़ित व उसकी पत्नी के खातों से यूपीआई और आरटीजीएस के जरिए रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराई गई। ऐप पर मुनाफा दिखता रहा, लेकिन जब धनराशि निकालने की कोशिश की गई तो नहीं निकली। ब्रोकरेज व टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे गए। साइबर क्राइम थाना पंतनगर प्रभारी अरुण कुमार ने मामले में केस दर्ज किया है।

