
भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के के चमोली के पास जमाड़ नाले पर लंबे समय से लापता पान सिंह मटियाली का शव मिला है। इस सूचना पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से मौत के कारणों की जांच करने को कहा है।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा ल्वाड डोबा निवासी पान सिंह पुत्र दीवान सिंह विगत तीन महीने से गायब थे। आज प्रातः घास काटने गई, महिला को चमोली के जमाड़ नाले के पास संदिग्ध स्थिति में शव दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को दी। सूचना मिलने पर विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे। विधायक ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से वार्ता कर कहा मामला संदिग्ध रहा है विधायक ने फोरेंसिक जांच टीम को मौके पर बुलाकर मामले की जांच करने को कहा विधायक ने कहा मृत्यु के कारणों की गहनता से जांच होनी चाहिए। पुलिस ने शव कब्जे मै लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी ले गए है! विधायक ने पुलिस प्रशासन से मामले गहनता से जांच कर मृत्यु के कारणों का पता लगाने को कहा है। विधायक ने गहरा दुःख व्यक्त कर कहा कि मैं परिजनों के साथ खड़ा हूं।

