ख़बर शेयर करें -

देहरादून- भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जल्द दायित्व मिल सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वों को लेकर पार्टी में चर्चा चुकी है और अब जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दायित्व दिए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी राज्य में लौटते ही दायित्व के संदर्भ में निर्णय ले सकते हैं। विदित है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दिन के लिए मध्य हो प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। गुरुवार को उनका राज्य में लौटने का कार्यक्रम है। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में अभी समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार लोकसभा चुनावों से पहले होने की संभावना है।

बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व वितरण को लेकर हाल में ही पार्टी में बातचीत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page