ख़बर शेयर करें -
  • उत्तराखंड बोर्ड सुधार परीक्षा का परिणाम कल होगा जारी

रामनगर : उत्तराखंड बोर्ड के सुधार परीक्षा का रिजल्ट कल (आठ सितंबर) घोषित होगा। देहरादून से शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की मौजूदगी में पूर्वाह्न 11 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी रिजल्ट जारी करेंगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था।

जिसमें अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए सुधार परीक्षा के विकल्प का निर्णय लिया गया। इसके तहत 23 हजार अनुत्तीर्ण छात्र- छात्राओं के आवेदन मिले। जिनकी सात अगस्त से 12 अगस्त तक सुधार परीक्षा कराई गई थी। परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आठ सितंबर को रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page