ख़बर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड में अब मौसम साफ हो गया है। मंगलवार को कहीं भी बारिश नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग द्वारा 30 सितंबर तक के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस माह के अंत तक मानसून के लौटने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि राजस्थान

के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हुई है। उत्तराखंड में मानसून का सामान्य समय 30 सितंबर तक रहता है। इस बार सामान्य समय पर मानसून की विदाई के आसार है।

मंगलवार को दून में अधिकतम तापमान 32.4, पंतनगर में 33, मुक्तेश्वर में 21.9 और नई टिहरी में 24.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page