ख़बर शेयर करें -

देहरादून। हरिद्वार के भगवानपुर के महाड़ी चौक स्थित पोषण सामग्री आपूर्ति केंद्र के गोदाम पर देहरादून डीएम सविन बंसल के छापा मारे जाने के दूसरे दिन यहां सन्नाटा छाया रहा। गोदाम दिन भर नहीं खुला। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने गोदाम में चार नाबालिगों से काम कराए जाने के मामले में गोदाम का संचालन कर रहे तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार को देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने महाड़ी चौक स्थित गोदाम का औचक निरीक्षण किया था। वहां से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पोषण सामग्री सप्लाई की जाती है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने देखा कि गोदाम में भारी सामान की लोडिंग के लिए चार नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था। इस गंभीर लापरवाही और कानून के उल्लंघन पर उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रुड़की के श्रम परिवर्तन अधिकारी अनिल कुमार पुरोहित की रिपोर्ट पर भगवानपुर पुलिस ने दीपिका पाल, पंकज कुमार, निवासी मंडावर और संदीप पाल निवासी भगवानपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page