ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र के नैनोली में महिला की हत्या का मामला सामने आया। मृतका के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीड़ी के लिए पैसे नहीं देने पर उनके बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि नैनोली में एक महिला अपने घर में बेहोश पड़ी है। पुलिस को घटनास्थल पर 62 वर्षीय गोपुली देवी पत्नी लीलाधर भट्ट का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लीलाधर ने अपने 35 वर्षीय बेटे गोकुल भट्ट पर गोपुली की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि गोकुल बचपन से ही गलत आदतों में चला गया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर फरार गोकुल की तलाश शुरू कर दी। रविवार सुबह गोकुल को दन्या-अल्मोड़ा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया, आरोपी ने नशे में मां की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। हत्या कब और कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page