ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। दिल्ली से काशीपुर टैक्सी में सवार होकर आ रहे पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर निवासी आकाश दीप छीना (26) पुत्र बलविंदर सिंह बीते रविवार की शाम को टैक्सी लेकर दिल्ली गए थे। टैक्सी चालक आकाश दीप छीना यूपी के अफजलगढ़ कासमपुर गढ़ी निवासी शिक्षक खादिम (48) पुत्र मुनव्वर हुसैन, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी व एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक गुरजिंदर सिंह (30) पुत्र अवतार सिंह, अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम पुत्र युनूस और काशीपुर के मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम पुत्र बुदूं हाजी को काशीपुर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान सोमवार को आईटीआई थाना के ग्राम पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा खुर्द में तेज रफ्तार डंपर से आमने-सामने कार की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे कार चालक व एक अन्य सवारी फंस गए। उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी चालक आकाश दीप छीना, शिक्षक खादिम व गुरजिंदर सिंह (30) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। जबकि अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम व मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page