ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के देहरादून-कालसी के पास कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादहे में मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। एसडीआरएफ ने महिला का रेस्क्यू किया। पुरुष का शव बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक

आज 15 दिसम्बर को डीसीआर देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कालसी से 10 किलोमीटर आगे एक कार (वाहन संख्या यूके 07बीक्यू 8198 खाई में गिर गई है जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ टीम एएसआई सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

उक्त दुर्घटनाग्रस्त कार विकासनगर से कनवा की ओर जा रही थी जो कालसी से 10 किलोमीटर आगे अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 800 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक महिला व एक पुरुष सवार थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में सवार महिला जो घायल अवस्था में स्वयं ही रोड हैड पर आ गई थी। उक्त महिला को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा पुरुष की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जिसको खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायल महिलासुशीला देवी पत्नी माया सिंह पंवार निवासी ग्राम- कनवा तहसील कालसी देहरादून है। उसके पति माया सिंह पंवार निवासी ग्राम कनवा तहसील कालसी देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page