ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने तीन शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। रुद्रपुर, ट्रांजिट कैम्प, बरेली उत्तरप्रदेश आदि थानों से चुराई कुल 08 मोटरसाईकिल बरामद की है।भीड़भाड़ वाले स्थानों में रैकी करने के बाद मोटरसाईकिल चोरी कर नंबर प्लेट हटाकर फरार हो जाते थे।
थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए। जिसके अनावरण के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा आदेश निर्गत किये गये थे। उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध रुद्रपुर तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशानिर्देशन एंव पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा लगातार घटना के दिन से घटनास्थल के आसपास के कैमरे खंगाले गये तथा मुखबिरों को लगाया गए। इसी क्रम में आवास विकास उप निरीक्षक ललित चौधरी तथा उनकी टीम द्वारा 26 मई को मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान थाना ट्रांजिट कैंप के पास से मोटरसाईकिल चोरी गैंग के तीन शातिर चोरों को धर दबोचा। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाईकिल बरामद की गई। अभियुक्तों द्वारा कुछ अन्य मोटरसाईकिल भी चोरी करना बताया अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की गई। अभियुक्तों की निशादेही पर ऋद्धि सि‌द्धि कंपनी के बगल में खाली पड़े एक बड़े मैदान में ऊंची घास झाड़ियों में छिपाई हुई कुल 06 चोरी की मोटरसाईकिल पुलिस को बरामद हुई। वाहन चोरों द्वारा बताया गया कि वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रुद्रपुर, पंतनगर, किच्छा, गदरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों में पहले रैकी करने के बाद मोटरसाईकिल चोरी कर लेते थे और उसकी पहचान छिपाने के लिये उसका नंबर प्लेट हटा देते हैं तथा गाड़ियां चोरी कर झाड़ियों में छिपा देते थे। माहौल अनुकूल होने पर अपनी मजबूरी बताकर उन्हें जरुरतमंदो को औने पौने दामों में बेच देते थे। उपनिरीक्षक ललित चौधरी की फर्द बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों को 08 चोरी की गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 34/411 ipc की वृद्धि कर मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश सिंह पुत्र गिरीश चंद्र उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम फिरमा थाना शाहबाद जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, हाल पता गोल मडैया थाना ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर, विकास चौहान पुत्र शिव कुमार चौहान निवासी तालीमगंज थाना दाता गंज जिला बदायूं उत्तरप्रदेश, हाल निवासी गोल मड़ैया थाना ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर, क्षितिज कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम मूसेपुर जयसिंह थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश, हाल पता खुशी मेडिकल स्टोर के निकट, जनपथ रोड, थाना ट्रांजिट कैंप उम्र 21 वर्ष शामिल हैं।
बरामद वाहनों में होन्डा स्कूटी रंग लाल नम्बर प्लेट नहीं चैसिस नम्बर ME4JF50AGKW126316, मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस रंग काला पंजीकरण संख्या UK06AA6397 चैसिस नम्बर – MBLHA10AM0HG2001, मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्रो रंग काला बिना नम्बर प्लेट चैसिस नम्बर – MBLHA10A3EHD32935, मोटरसाइकिल HF डीलक्स रंग काला चैसिस नम्बर MBLHA11AZF9J055,मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट चैसिस नम्बर – MBLHAR077HHF19404, मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट चैसिस नम्बर – MBLHAR088JHD70600, स्प्लेण्डर प्रो रंग ग्रे-ब्लैक बिना नम्बर प्लेट चैक करने पर चेचिस नम्बर MBLHA10A3EHE7767,हीरो रंग काला बिना नम्बर प्लेट चेसिस नम्बर MBLHA10AMCHE41685 शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page