
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उनके साथी ने भागकर जान बचाई।
जानकारी के अनुसार शिवपुर निवासी 70 वर्षीय बृजमोहन सिंह अपने मित्र हेमेंद्र सिंह कंडारी के साथ सुखरो बीट में मवेशी चराने गए थे। इस दौरान एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में बृजमोहन की मौत हो गई जबकि हेमेंद्र भागकर जंगल से बाहर निकल गए। उन्होंने घटना की सूचना लोगों को दी। इसकी जानकारी पर वन विभाग और पुलिस मौके को रवाना हुए। जंगल में बृजमोहन का शव बरामद हो गया। लैंसडौन वन प्रभाग के तहत नगर सहित आसपास के इलाकों में हाथी लगातार उत्पात मचा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग हाथियों को रोकने के ठोस प्रयास नहीं कर रहा है।

