ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पूर्व डीएफओ किशन चंद की 34 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली हैं। हरिद्वार और रुड़की स्थित स्कूल व क्रेशर की कीमत करीब 34 करोड़ रुपये बताई गई है। मनी लॉन्ड्रिंग में यह कार्रवाई की गई है। बीते वर्ष दिसम्बर माह में इस संपत्ति को अटैच किया गया था।

पाखरो टाइगर सफारी निर्माण घोटाले के मामले में फंसे पूर्व डीएफओ किशन चंद के खिलाफ ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अटैच की गई इस संपत्ति का सोमवार को पजेशन ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों संपत्ति का मालिकाना हक पूर्व डीएफओ किशन चंद और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर है।

जांच में पाया गया था किशन चंद ने वर्ष 2010 से 31 दिसम्बर 2017 के बीच चल और अचल संपत्तियों की खरीद के साथ-साथ अन्य कार्यों में करीब 41 करोड़ की राशि खर्च की थी। जबकि इस दौरान आय 9.8 करोड़ रुपये थी। आय से अधिक संपत्ति जांच में सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page