ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रजनीश पाठक के साथ वेट हॉस्पिटल कुसुमखेड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। डीएम के पास किसी ने इस मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी मेडिसिन मिलने की शिकायत की थी।
नगर मजिस्ट्रेट को मौके पर कुछ एक्सपायरी दवाई मिली, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। उनका स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट ने इसके बाद स्वानों के हिमालयन रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। वहां भी कुछ एक्सपायरी दवाइयां मिलीं जिन्हें मौके पर नष्ट कर दिया गया। संपूर्ण रिपोर्ट कार्रवाई हेतु पृथक से जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page