ख़बर शेयर करें -

 

हरिद्वार। ग्राम प्रधान पति से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लक्सर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कुड़ी हबीबपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान पति प्रवीण कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी और कॉल करने वाले ने उनसे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

बताया था कि कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध युवक भी उनके घर के आसपास घूम रहे हैं। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन अभियान चलाया। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी में तीनों के पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल बरामद किए। एसपी देहात ने बताया कि तीनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने प्रवीण कुमार को कॉल कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

एसपी देहात ने बताया कि विकास उर्फ ठाकुर और मुराद अली निवासी हबीबपुर कुड़ी और आसिफ निवासी समीपुर, जिला बिजनौर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसएसआई नितिन चौहान, एसआई अजय कुमार, सिपाही प्रदीप कन्नौजिया, अनिल वर्मा, अरविंद कुमार व महेंद्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page