ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले संगठित गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दो दिन पहले 52,500 रुपये के नकली नोट बरामद होने के मामले की कड़ियां जोड़ते हुए मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

आरोपियों के कब्जे से 50 हजार के नकली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर, मोबाइल और अन्य उपकरण बरामद किए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी बिजनौर क्षेत्र में करीब 60 हजार के नकली नोट बाजार में चला चुके हैं। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य तैयार नकली नोटों को बिजनौर के बड़ापुर की ओर ठिकाने लगाने जा रहे हैं। पुलिस ने लालढांग तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपियों की कार को रोक लिया। पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र कुमार निवासी सरदारपुर छामली बिजनौर, गुलजार निवासी टांडा सिक्कावाला बिजनौर और शगुन जोशी निवासी लालढांग, थाना श्यामपुर को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page