ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर में प्रसिद्ध स्टेंडर्ड स्वीट हाऊस में व्यवसायिक गैस सिलेंडर फ्रीज ठीक करने आए मैकेनिक के सिर पर गिर गया। मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व तमाम लोगों मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
ऊधमसिंहनगर के किच्छा के बांडिया भट्टा वार्ड पांच निवासी लालता प्रसाद फ्रिज ठीक करने का काम करते थे। गुरुवार को रामपुर रोड चौराहा स्थित प्रतिष्ठान से उन्हें फ्रिज ठीक करने के लिए बुलाया गया था। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह गांव के ही परिचित अध्यापक प्रभात के साथ दुकान पर पहुंचे। इसके बाद प्रभात दुकान के बाहर ही रुक गए और लालता प्रसाद गोदाम में खराब फ्रिज देखने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी प्रभात ने बताया कि उसी समय प्रतिष्ठान की ऊपरी मंजिल पर रस्सी से बांधकर 22 किग्रा का व्यवसायिक सिलेंडर पहुंचाया जा रहा था। गोदाम से बाहर आते समय वह सिलेंडर लालता प्रसाद के सिर पर गिर गया। सिर के दो टुकड़े हो गए और मौके पर ही मैकेनिक की मौत हो गई। हादसा होते ही चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को एसटीएच पहुंचाया। अनहोनी की सूचना पर मृतक की पत्नी व परिजन समेत दर्जनों ग्रामीण पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस ने समझाकर शव को मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया। यहां कोतवाल राजेश यादव की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने के बाद तहरीर सौंपी गई। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा कि
पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर दी गई है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page