ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के रहने वाले मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देकर चौंका दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. खास बात ये है कि जहां आजकल बॉलीवुड शादियां भव्य और मीडिया से भरी होती हैं, वहीं जुबिन ने बेहद सादगी से अपने खास दिन को सेलिब्रेट किया। बताया जा रहा है कि यह शादी उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और फैंस उनकी पत्नी के बारे में जानने के लिए बेताब हैं।
जुबिन नौटियाल की शादी की खबर जितनी तेजी से वायरल हुई, उससे भी ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी को लेकर हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है. हालांकि अब तक उनकी पत्नी का नाम, पेशा या कोई भी पर्सनल डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, इसलिए उन्होंने इस रिश्ते को भी लाइमलाइट से दूर रखा. इसी साल वैलेंटाइन डे पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक झलक शेयर की थी, जिसके बाद से ही फैंस के बीच उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. अब शादी की खबर ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।
जुबिन नौटियाल का करियर इस वक्त अपने चरम पर है. रातां लम्बिया, लुट गए और तुम ही आना जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में शामिल कर दिया है. 200 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दे चुके जुबिन ने साल 2011 में X फैक्टर इंडिया से पहचान बनाई थी. उनका बॉलीवुड डेब्यू फिल्म सोनाली केबल के गाने ‘एक मुलाकात’ से हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब जब उन्होंने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया है, फैंस को उम्मीद है कि उनके आने वाले रोमांटिक गाने और भी ज्यादा दिल को छूने वाले होंगे. फिलहाल, हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहा है, जिन्हें लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page