ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा।

लालकुआं। नगर के वरिष्ठ व्यवसाई मोहम्मद फरीद फरीद चाचा उम्र 82 वर्ष का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में जहां शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं उनके परिवार में कोहराम मच गया है।यहां वार्ड नंबर 4 निवासी वरिष्ठ व्यवसाई एवं समाजसेवी मोहम्मद फरीद उम्र 82 वर्ष को सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिन्हें काशीपुर के उजाला हॉस्पिटल में ले गए, जहां उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, देर शाम तक उनका शव काशीपुर से लालकुआं नहीं पहुंच सका था, उनके रिश्तेदार मोहम्मद जाहिद अली ने बताया कि फरीद चाचा के नाम से प्रसिद्ध मोहम्मद फरीद अपने पीछे 9 बेटियां और एक पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्हें सुपुर्द ए खाक शनिवार की दोपहर को स्थानीय कब्रिस्तान में किया जाएगा।फाइल

फोटो- मोहम्मद फरीद

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page