ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल ने एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है, कि एसआई ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने एसआई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला कांस्टेबल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है, कि 2022 में वह नैनीताल के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर थी। जहां तैनात एसआई ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। शादी की बात कहकर एसआई ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। जिसके झांसे में आकर उसकी शादी टूटने के बाद तलाक भी हो गया। लेकिन अब एसआई शादी से मुकर गया है। मल्लीताल कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित नरेश पंत के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page