ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 43 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। ठग महिला ने खुद को एक फाइनेंशियल कंपनी की अधिकारी बताकर शिक्षिका को ऑनलाइन निवेश का लालच दिया था। पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षिका की तहरीर पर पंतनगर में स्थित साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रानीखेत की मूल निवासी 68 वर्षीय वृंदा पंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को उनके मोबाइल पर आरोही नाम की महिला का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने खुद को फाइनेंशियल वर्ल्ड के एनालिस्ट शिव सहगल की कंपनी नुवामा ऐज की अधिकारी बताया और ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने पीड़िता को एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया, जिसमें अन्य सदस्य कथित निवेश और मुनाफे के स्क्रीन शॉट साझा कर रहे थे। ग्रुप की गतिविधियों से प्रभावित होकर पीड़िता ने निवेश शुरू किया। सात अक्तूबर से छह नवंबर के बीच कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए और अलग-अलग खातों में कुल 43 लाख 70 हजार 970 रुपये स्थानांतरित किए। ठगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि यह निवेश सुरक्षित है और जल्द ही दुगना मुनाफा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page