ख़बर शेयर करें -

।

संपादक अजय अनेजा।

हल्द्वानी-
आज दिनांक 21:12 2022 को राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में सेवा योजना इकाई का प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक महोदय, प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने किया प्राचार्य महोदय, ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों की श्रंखला को सर्वोनयन, एक दिवसीय शिविर को जागृति , निश्चय तृतीय शिविर का नाम प्रेरणा, चतुर्थ शिविर का नाम मंथन, और पांचवें शिविर का नाम नवप्रभात, नाम दिया गया प्राचार्य महोदय ने सभी स्वयंसेवकों शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में अच्छे समाजसेवी बनने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर दीपचंद पांडे ने स्वयंसेवी को लक्ष्य गीत एवं एनएसएस के कार्यों एवं योजनाओं का विस्तार पूर्वक विवरण साझा किया


एनएसएस संयोजक डॉ अर्चना जोशी ने स्वयंसेवी को अलग-अलग बांटकर कर उनके लीडर एवं सब लीडर निर्धारित किए
एनएसएस समिति के सदस्य डॉ उषा ने पंजीकरण एवं डॉक्यूमेंटेशन का कार्यभार संपन्न किया
डॉ कल्पना भंडारी ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के दिशा निर्देश प्रदान किए
शिविर के प्रथम सत्र का मुख्य कार्यक्रम समिति के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर के चारों ओर 200 मीटर के अंतर्गत विभिन्न ग्रुप ने प्लास्टिक एकत्र किया एवं एकत्र प्लास्टिक का निस्तारण किया

प्रथम सत्र के अंत में महाविद्यालय एनएसएस समिति ने स्वयंसेवी को अल्पाहार प्रदान किया
द्वितीय सत्र की शुरुआत बौद्धिक सत्र में छात्र स्वयंसेवकों को थाना कुंवरपुर से पुलिस विभाग के सदस्यों ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा anti-drug, से संबंधित गौरा शक्ति एप के बारे में विस्तार पूर्वक बताया उन्हें ऐप को डाउनलोड कर पुलिस की कार्यप्रणाली व त्वरित कार्रवाई, को अनुभव किया बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम संयोजक डॉ अर्चना ने एनएसएस की भावी कार्यप्रणाली एवं कार्यों की विस्तृत रूपरेखा पेश की सभी स्वयंसेवक ने समाजसेवा की भावना को दैनिक लक्ष्यों एवं कार्यों में लाने की शपथ ली
राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एक दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सुरेंद्र विक्रम पडियार डॉ ऋषभ तोमर डॉक्टर कमलेश डॉ महेश डॉ सुरेश जोशी डॉ सुरभि गुप्ता डॉक्टर डॉ नम्रता पांडे डॉक्टर कंचन जोशी डॉक्टर अंकिता डॉक्टर खुशबू कार्यालय प्रभारी श्री हिमांशु शर्मा, कर्मचारी अशोक कुमार, हेम भट्ट , महेश पनेरु, नरेंद्र मर्तोलिया विजय भट्ट आदि शामिल रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page