ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भीमताल ब्लॉक के सूर्या जाला गांव में वन विभाग को एक मादा बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने में सफलता मिली है। सोमवार देर रात वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर अपने कब्जे में ले लिया। पकड़ी गई बाघिन को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।

बीते शुक्रवार को सूर्या जाला निवासी हंसी देवी जब जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गई थीं, तब बाघ ने उन्हें अपना निवाला बना लिया था। इस घटना के बाद से ही वन विभाग ने क्षेत्र में पांच पिंजरे और दस से अधिक कैमरे लगाकर सघन सर्च अभियान चलाया था। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि बाघ ने बीते दिन एक मवेशी का शिकार किया था। सोमवार को जब बाघ दोबारा अपने उसी शिकार को खाने पहुंचा, तभी वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर लिया।

पकड़ी गई बाघिन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि क्या यह वही वन्यजीव है जिसने महिला पर हमला किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page