ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मानसून की पहली मूसलाधार बरसात के चलते शहर में एक अत्यंत दुखद दुर्घटना हो गई जिसमें एक बच्चे समेत चार की मौत हो गई, जबकि तीन का स्थानीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
हल्द्वानी में बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर का तेज बहाव होने के चलते कार बह गई।
शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page