
चमोली। सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में कई विवि के छात्रों को बुलाने के लिए फर्जी पत्र जारी होने का मामला सामने आया है। मामले में उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र भेजा है।
पुलिस को जारी पत्र में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा आनंद सिंह ने लिखा है कि ‘मेरे संज्ञान में आया है कि सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं के प्रतिभाग किये जाने के बावत संयुक्त निर्देशक उच्च शिक्षा के स्तर से कुछ महाविद्यालयों को पत्र जारी हुआ है जबकि मेरे द्वारा इस प्रकार का कोई पत्र जारी नहीं किया गया है लिहाज इस बावत संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें।’

