ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। चंडीगढ़ की कंपनी में निवेश के नाम पर निवेशकों से करीब दस करोड़ की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजय प्रसाद निवासी प्रेम विहार, श्यामपुर ने सीओ कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। बताया कि लविश चौधरी निवासी घासीपुरा, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर यूपी ने करीब तीन साल पहले उनसे और कई अन्य लोगों से संपर्क किया और चंडीगढ़ स्थित कंपनी बोटब्रो में निवेश और मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी। बताया कि देश भर के कई लोगों ने कंपनी में निवेश किया है। यह भी बताया कि कंपनी में निवेश करने पर पांच से छह प्रतिशत की दर से रिटर्न प्राप्त होगा। शुरू के कुछ माह तक कंपनी ने रिटर्न का भुगतान भी किया। इससे लोगों का कंपनी पर विश्वास बढ़ा और उन्होंने और धनराशि कंपनी में निवेश की। कुछ समय बाद कंपनी ने बिना किसी सूचना और कारण बताए रिटर्न का भुगतान रोक दिया। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपित लविश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page