ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। ऋषिकेश के निम बीच के पास गंगा में एक युवक डूब गया है। युवक की खोजबीन को एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है।

आज 01 मई को एसडीआरएफ को थाना मुनिकीरेती द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि निम बीच, अलोहा होटल के पास एक युवक नहाते समय गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आने से बह गया है। सूचना पर मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
युवक कनिष्क राणा, उम्र 21 वर्ष, निवासी विजय विहार, फेस 2 रोहिणी, दिल्ली से अपने दो दोस्तों वंश गौड़ और हिमांशु लकड़ा के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए हुए थे, जिनमें से कनिष्क राणा निम बीच पांडू पत्थर के पास नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहकर डूब गया।
एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम, ढालवाला व जल पुलिस मौके सर्चिंग कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page