ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत बंबई घाट के पास दिल्ली से घूमने आया एक युवक गंगा नदी में बह गया। युवक की खोजबीन में एसडीआरएफ ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक आज एक जून को पुलिस थाना लक्ष्मणझूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बंबई घाट के पास एक युवक गंगा नदी में बह गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महावीर चौहान के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
युवक दिल्ली से ऋषिकेश अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था व गंगा किनारे नहाने के दौरान उक्त युवक का पैर फिसलकर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गंगा में बहा युवक अर्चित कपूर उम्र 27 वर्ष पुत्र अविनाश कपूर है। वह सहादरा उत्तर पूर्वी दिल्ली का निवासी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page