ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को 24 असिस्टेंट प्रोफेसर दिए गए हैं। इनकी नियुक्ति से कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ एसटीएच की स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा।

नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. शोभना सिंह एवं डॉ. प्रियंका सिंह, बाल रोग विभाग में डॉ. प्रेरणा चमोली, डॉ. गुंजन नगरकोटी एवं डॉ. सत्येंद्र गुप्ता, जनरल मेडिसिन विभाग में डॉ. रवि सिंह, टीबी एंड चेस्ट विभाग में डॉ. आशुतोष सिंह, मानसिक रोग विभाग में डॉ. तनुश्री गौड़, हड्डी रोग विभाग में डॉ. गौरव जिंदल एवं डॉ. शिवम पाठक, ईएनटी विभाग में डॉ. गरिमा टम्टा, नेत्र रोग विभाग में डॉ. हिमानी जलखानी, एनाटॉमी विभाग में डॉ. निधि शर्मा, डॉ. अंजू शर्मा एवं फिजियोलॉजी विभाग में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, पैथोलॉजी विभाग में डॉ. रितुराज एवं डॉ. अंजुम निशां, ब्लड बैंक में डॉ. उज्ज्वल आहूजा माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डॉ. प्रियंका टम्टा, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में डॉ. आशीष कुमार, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. प्रीति, डॉ. नलिन गोयल, दंत रोग विभाग में डॉ. समीर पाण्डे को नियुक्ति मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page