ख़बर शेयर करें -

जसपुर। किराएदारों के सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक समेत दो लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से 12.6 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि नगर में किराएदारों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसी क्रम मे पुलिस मोहल्ला नत्था सिंह में सत्यापन कर रही थी। तभी पुलिस ने इसी मोहल्ले के दो लोगों को स्मैक बेचते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी लेने पर कमलेश के पास से 7.10 ग्राम और किशनपाल उर्फ नन्हे के पास से 5.50 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी कमलेश ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page