
भीमताल। भीमताल ब्लॉक के ग्राम भद्यूनी तोक मोरा में वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह गुलदार पिजड़े में कैद हो गया है। इसके साथ ही वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीणों ने कुछ राहत की साःस ली। ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि अभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यही पकड़ा गया वन्य जीव ही आदमखोर था इसकी पुष्टि नहीं है। वन विभाग से पकड़े गए वन्य जीव की रिपोर्ट सार्वजनिक करने को कहा, किस वन्य जीव ने ग्रामीणों को निवाला बनाया था। इसकी पुष्टि वन विभाग करेः। गांव से सटे दूसरे गांव भदयूनी में छह दिन पहले एक युवक कमल सिंह बिष्ट को निवाला बनाया था। वन विभाग के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा फूटा था।मोरा से सटे सूर्याजाला और ज्योली में भी दो महिलाओं का शिकार 21 दिन में तीन लोगों को निवाला बना चुका था आदमखोर वन्य जीव घटनाओ के बाद वन विभाग ने पास के कई गांवों में पिंजरे लगाए हैं।

