ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के सिंद्रवाणी (छिनका नगरासू) में गुलदार द्वारा बच्चे को उठाकर ले जाने के बाद आधी रात को एसडीआरएफ व वन विभाग की टीम ने पांच साल के बच्चे दक्ष का शव बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर सात अलग अलग टीमों द्वारा गहन सर्च अभियान चलाया गया।
एसडीएम रुद्रप्रयाग ने बताया कि वन विभाग की 3 टीमें, डीडीआरएफ की 2 टीम, एसडीआरएफ की एक टीम एवं पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से गहन सर्च अभियान चलाया गया और बच्चे का शव खोज लिया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन
“गुलदार के संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों की राय को शामिल करते हुए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएँगे एवं वन विभाग की गश्ती टीम लगातार गश्त करेगी।
उल्लेखनीय है कि हेमंत बिष्ट का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष बीती शाम घर के बाहर आंगन में के साथ था, तभी गुलदार उसे उठा ले गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page