ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में वन्यजीवों हमले की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज हल्द्वानी शहर के समीप मुखानी कोतवाली क्षेत्र में गुलदार ने जंगल में चारा लेने गई महिला को निवाला बना लिया। गांव के लोग घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मुखानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीपल पोखरा नंबर-2 में गुलदार के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगा देवी (पत्नी प्रेम भारती) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गंगा देवी जंगल में चार महिलाओं के साथ चारा लेनै गई थी, तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। ने हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। विधायक बंशीधर भगत ने प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव मर्तोलिया को मौके पर भेजा। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने प्रभावित परिवारजनों से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page