
भीमताल। भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा चमोली के किटोडा में गुलदार ने महिला को निवाला बनाया। विधायक राम सिंह कैड़ाघटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियो को मृतक के परिजनों को मौके पर 10 लाख की मुवावजा देने व आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश पर अड़े रहे।
ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा चमोली के तोक कीटोडा क्षेत्र निवासी रेखा देवी पत्नी पान सिंह चिलवाल आज सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने महिलाओ के साथ जंगल गई थी। चारा काटतें समय गुलदार उन्हें उठा ले गया।
साथ की महिलाओं ने चीखने की आवाज सुनी उसके बाद पता नहीं लगा। ग्रामीण महिलाओ व परिजनों जंगल में खोजबीन की गई! घटना की सुचना ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को दी। विधायक कैड़ा ने जिला प्रशासन व डीएफओ व वन विभाग की टीम को मौके पर भेजनें को कहा! विधायक कैड़ा खुद घटना स्थल पहुँचे स्थिति का जायजा लिया! विधायक कैड़ा ने नाराजगी व्यक्त कर कहा वन विभाग लापरवाह बना है लगातार एक के बाद एक घटना वन्य जीव के कारण हो रही है। विधायक कैड़ा ने कहा मानव से बढ़कर कोई प्राणी नहीं है वन विभाग को आदमखोर बाघ हो या गुलदार को मारना चाहिए! विधायक कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियो को मचान बनाकर बाघ/ गुलदार को मारने के आदेश करने को कहा इस बात पर ग्रामीणों के बात पर ग्रामीणों के साथ अडिग रहे! विधायक ने वन विभाग के उच्च अधिकारियो से फोन पर वार्ता कर आदमखोर बाघ या गुलदार को मारने का आदेश जारी करने को कहा! विधायक कैड़ा ने कहा मानव जीवन से बढकर अन्य कोई प्राणी नहीं है, इस पर कार्यवाही करना अति आवश्यक है! वन विभाग के अधिकारियो से गाँव मै टीम तैनात कर पिजरे लगाने, आदमखोर बाघ /गुलदार को मारने को कहा!! विधायक ने वन विभाग के अधिकारियोः से मृतक के परिजनों को मौके पर 10 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने व सिद्ध देव मंदिर से कीटोडा तक हल्का मोटर मार्ग बनाने को कहा। ग्रामीणों ने कहा विधायक कैड़ा के कहने पर वन विभाग के अधिकारियो ने सारी कार्यवाही करने व सहायता राशि का चैक दिया है
विधायक कैड़ा ने घटना की सुचना मुख्यमंत्री व वन मंत्री को देकर जगली जानवरो से हो रही लगातार हानि को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की!

