ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी शहर में आंतरिक मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं बुधवार पर बैठे व्यापार मंडल के पदाधिकारी सौरभ भट्ट का कहना है कि जब तक हल्द्वानी शहर के आंतरिक सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जाता तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी का कहना है कि अब तक सड़कों के गड्डो में आकर कई लोगों की मौत हो गई है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग कोई शुध नहीं ले रहा है।

आज भी हल्द्वानी शहर की सारी सड़के पूरी तरह गड्डो में तब्दील है आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन उसे और ध्यान देने वाला कोई नहीं है लिहाजा अब मजबूरी में व्यापारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है 10 दिन का समय व्यापारियों द्वारा प्रशासन को दिया गया है यदि 10 दिन के भीतर हल्द्वानी शहर के आंतरिक सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page