ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी– शनिवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की । फुटपाथ खेलने वाले और अपनी दुकान से बाहर अपने समाज को रखकर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया प्रशासन के स्थावर तोड़ अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

तिकोनिया चौराहे से लेकर बाजार में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों को चेतावनी देने के साथ ही फुटपाथ को पूरी तरह खाली कराया और भविष्य में फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की की अपनी दुकान तक ही समान को सीमित रखें दुकान से बाहर या फुटपाथ पर अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page