ख़बर शेयर करें -

Haldwani news- हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया, पूरा मामला गौलापार क्षेत्र के हिम्मतपुर नकायल गांव का है। जहां पर महिला अपने घर के पीछे किसी काम के लिए गई थी, वहां पर करंट लगने से महिला की मौत हो गई।

महिला की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है फिलहाल महिला के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बताया महिला की मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टिया मामला करंट लगने का बताया जा रहा है। वहीं महिला के पति गुजरात में नौकरी करते हैं और महिला के दो छोटे बच्चे हैं, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page