ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:अक्टूबर- नवंबर माह में आयोजित होने वाली इंडिया मलेशिया इंडोनेशिया खो-खो सीरीज़ को लेकर एक अपडेट सामने आया है। भारतीय खो-खो संघ द्वारा 22 सितंबर से 9 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड से एक बालक और एक बालिका का चयन हुआ है।

उत्तरांचल क्षेत्र के महासचिव रजत शर्मा ने बताया कि बालक वर्ग में ऋषिकेश निवासी इमरान खान और हल्दूचौड़ निवासी खुशी आर्य का चयन हुआ है। इस मौके पर उत्तरांचल क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष विकल बावड़ी, कामाक्षी कांडपाल, कंचन रावत, संगीता भट्ट, सौरभ सनवाल, विवेक आर्य, निलेश कुमटिया ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page