ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी– पिता की मौत के बाद बेटे का चचेरे भाई को फोन करना भारी पड़ गया। दोनों में कहासुनी हो गई और युवक ने चचेरे भाई को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे डाली। मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में शक्ति विहार गली नंबर 1 तल्ली बमौरी निवासी त्रिभुवन सिंह रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि वह यहां अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उनका पिछले करीब 30-35 साल से अपने चाचा आनंद सिंह रावत से बोलचाल नहीं है। 15 जुलाई को आनंद का निधन हो गया।

उनके बेटे हिमांशु रावत ने रात फोन पर निधन की सूचना दी। इस पर त्रिभुवन ने कहा, आपने 35 साल में प्रेम नहीं रखा अब कोई फायदा नहीं। इस पर दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि सुबह हिमांशु ने फिर फोन किया और पूरे खानदान को 11 दिन के भीतर जान से मार डालने की धमकी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page