ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी एक दंपति ने दो लोगों पर उनकी भूमि पर बहुमंजिला इमारत बनाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेज लगाकर रुद्रपुर में भूमि खरीदने का आरोप लगाया है। बरेली निवासी आरोपियों से जब दंपति ने फर्जीवाड़े का विरोध किया तो उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं जेल भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उनसे पांच करोड़ रुपये मांगे। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पिछौड़ा हाइट्स हल्द्वानी निवासी दीपक तिवारी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके और उनकी पत्नी के नाम पर हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में एक भूखंड है। वर्ष 2017 में बरेली निवासी मुकेश जैन और मयूर जैन हल्द्वानी आए थे। उन्होंने उनकी भूमि पर बहुमंजिला इमारत बनाने की बात कही। मयूर जैन ने 21 जून 2017 को सिक्योरिटी के तौर पर एक करोड़ देने का वादा कर 26 लाख का बयाना दिया। आरोप है कि इसके बाद लंबे समय तक भूखंड पर कोई काम नहीं हुआ। वहीं जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि दोनों आरोपियों ने उनके फर्जी सहमति पत्र के जरिए फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर कर रुद्रपुर में एक भूखंड को खरीद लिया है। विरोध किया तो आरोपियों ने उनके खिलाफ बरेली थाने में 13 मार्च 2021 को एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप है कि इसके बाद पांच करोड़ रुपये नहीं देने पर जेल भिजवाने और उनकी भूमि को खुद-बुर्द करने की धमकी दी। आरोपियों ने साजिश के तहत उनकी भूमि के दस्तावेज लिए और फर्जी दस्तावेजों से उनके नाम पर रुद्रपुर में प्रॉपर्टी का सौदा कर लिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया केस किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page